Top 5 Best Hindi Romantic Novels सर्वश्रेष्ठ 5 रोमांटिक हिंदी उपन्यास



प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है जिसपर न जाने अब तक कितने शायरों और लेखकों ने कितना कुछ लिखा हैं पर फिर भी जितना इसके बारे में जनों या पढ़ो कम ही लगता है | यू तो प्यार पर हजारों उपन्यास अब तक लिखे जा चुके हैं पर उनमें से कुछ उपन्यास अपनी उत्कृष्ट कहानी की वजह से सदा के लिए अमर हो गए | अगर आप हिंदी उपन्यास के शौकीन हैं तो आपको ये 5 बेहतरीन  उपन्यास जरूर पढ़नी चाहिए |
1 अमृता इमरोज़ A Love Story (Hindi Book)
लेखिका: 'उमा त्रिलोकी' द्वारा लिखित नोबेल (उपन्यास) 'अमृता इमरोज़' एक बेहतरीन उपन्यास है। यह पुस्तक एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है, इस पुस्तक में उमा त्रिलोकी का लिखने का अंदाज काफी अच्छा है। 

2 परिणीता - शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय A Love Story (Hindi Book)
शरत्चन्द्र द्वारा रचित ‘परिणीता एक लोकप्रिय उपन्यास है। ... शरत्चन्द्र ने इस कहानी में स्त्री-पुरुष के छुपे हुए भाव को शब्दों द्वारा चित्रित किया है। ललिता सुंदर एंव सादगी से परिपूर्ण लड़की है, जो बचपन से ही मुंहबोले भाई शेखर के साथ रहती है। शेखर ललिता से मन ही मन प्यार करने लगता है, जबकि ललिता इन सब बातों से अनजान है। अब तक ललिता को एक रुपये की भी जरूरत होती तो शेखर से ही मांगती थी, परंतु इन भावों को जानने के बाद क्या ललिता शेखर के सामने जा पाएगी ?

3 देवदास - शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय A Love Story (Hindi Book)
देवदास, पारो और चंद्रमुखी -ये तीनो किरदार प्रेम के ऐसे प्रतीक बन गये है की उनकी गिनती लैला -मजनू , शीरी फरहाद , हीर -राँझा के साथ होने लगी। बीसवी सदी के बंगाल के जमीदार समाज की पृष्टभूमि में स्थित यह एक मार्मिक प्रेमगाथा है। इसमें देवदास को अपने बचपन के साथी पारो से अटूट प्यार है लेकिन यह प्यार परवान नहीं चढ़ता। हताश ,परेशान देवदास जब शराब को अपना सहारा बना लेता है तब उसकी जिन्दगी में आती है चंद्रमुखी। देवदास और चंद्रमुखी का रिश्ता अनोखा है - जिसमे प्यार की अनुभुति के विभिन्न रंग एक साथ झलकते है। उपन्यास के हर पृष्ट पर लेखक की गहरी संवेदना , बारीकी से अपने आसपास के समाज को देखने -परखने की नज़र और इन सबको अपनी कलम से कागज़ पर उतारने की बेजोड़ क्षमता ही कारण है की 1917 में लिखा यह उपन्यास आज भी पाठको के बीच इतना लोकप्रिय है। बंगला लेखक शरतचंद्र चटोपाध्याय के इस लोकप्रिय उपन्यास का अनेक भाषाओं मे अनुवाद हो चुका है और भारत में ही इस पर कई भाषाओं में ही इस पर कई भाषाओं में एक दर्ज़न से अधिक फिल्मे बन चुकी हैं।

4 गाइड - आर. के. नारायण A Love Story (Hindi Book)
आर. के. नारायण उन पहले भारतीय लेखकों में से थे जिनको विश्व-स्तर पर साहित्यिक ख्याति मिली। 'गाइड' उनका सबसे बेहतरीन उपन्यास है जिसे साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। इस उपन्यास में प्रेम का उत्कर्ष तो है ही, इसमें जीवन के बहुत-से अर्थ खुलकर सामने आते हैं। इसमें उलझी हुई परतों को बहुत ही मार्मिक ढंग से व्यक्त किया गया है। इस उपन्यास पर इसी नाम से बनी फिल्म की लोकप्रियता आज भी कायम है। आर. के. नारायण का यह उपन्यास बार-बार पढ़े जाने लायक एक क्लासिक रचना है।

5 लाल फ्रॉक वाली लड़की- मुकेश कुमार सिन्हा A Love Story (Hindi Book)
लेखक : 'मुकेश कुमार सिन्हा' द्वारा लिखित नोबेल लाल फ्रॉक वाली लड़की एक बेहतरीन प्रेम कहानी की पुस्तक है इस किताब में छोटी लघु प्रेम कहानियाँ हैं जिनमें अनुभूतियों के नन्हे-नन्हे मोतियों को एक लड़ी में पिरोया गया है। लप्रेक अपने वक्त की एक नई तहरीर है जो बुनती है प्रेम के अनगिनत छोटे-छोटे पलों को, जिन्हें अक्सर हम सहेज कर रखते हैं केवल स्मृतियों में ये प्रेम की अनछुई छुअन है, कहीं गहरे तक छू जाती है अन्तर्मन को यह सुगन्धियों की बयार है, जो भर जाती है फेफड़ों में नई ताज़गी, जो रखती है ताजादम सांसों को हरदम 


Comments